बस्ती, जून 9 -- बस्ती, निज संवाददाता। जिले के नगर थानाक्षेत्र स्थित कठार जंगल गांव में दुबई से एक प्रवासी मजदूर का शव गांव पहुंचा। शव पहुंचने पर परिवार में कोहराम मच गया। कठार जंगल गांव के पप्पू (40) की दुबई में दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। घटना के 13 दिन बाद शव गांव पहुंचा। पप्पू रोजगार की तलाश में दुबई गए थे। यहां एक निजी कंपनी में वॉचमैन के पद पर कार्यरत थे। परिजनों के अनुसार, 27 मई की रात कंपनी परिसर में उन्हें अचानक दिल का दौरा पड़ा, जिससे उनकी मृत्यु हो गई। कंपनी प्रबंधन ने तत्काल उनके परिवार को घटना की जानकारी दी थी। यह भी पढ़ें- 13 दिन बाद दुबई से आया शव, परिवार में मचा कोहराम विदेश में कानूनी और औपचारिक प्रक्रियाएं पूरी होने में 13 दिन लग गए, जिसके बाद उनका शव गांव पहुंच सका। शव के पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। मां रामर...