बागपत, मार्च 8 -- दुबई और खाड़ी देशों में इजरायल-अमेरिका के ईरान पर हमलों के बाद हालात तेजी से बदतर होते जा रहे हैं। आसमान से गिरती मिसाइलों और युद्ध के साये ने वहां काम कर रहे लाखों भारतीयों की नींद उड़ा दी है। उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के रटौल गांव का रहने वाला दानिश, जो दुबई में नौकरी करता था, किसी तरह अपनी जान बचाकर ओमान पहुंचा है। दानिश ने वीडियो कॉल के जरिए हिन्दुस्तान से हुई बातचीत में वहां के जो हालात बयां किए हैं, वे रोंगटे खड़े कर देने वाले हैं।दुबई में दहशत का माहौल और फ्लाइट्स पर संकट दानिश ने बताया कि दुबई जैसे सुरक्षित माने जाने वाले शहरों में भी अब मिसाइलें गिरने का सिलसिला शुरू हो गया है। धमाकों की गूंज से स्थानीय निवासियों के साथ-साथ वहां रह रहे प्रवासी मजदूर और नौकरीपेशा लोग बेहद डरे हुए हैं। युद्ध के कारण दुबई के अंतरर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.