दुबई में हादसे का शिकार हुए बुटराडा का युवक
शामली, जुलाई 9 -- बाबरी। क्षेत्र के गांव बुटराडा निवासी युवक सोनू 21 वर्ष पुत्र गफ्फार की दुबई में कार्य के दौरान हुए हादसे में मौत हो गई। बुधवार को उसका शव दिल्ली हवाई अड्डे से गांव पहुंचा, जहां परिजनों और ग्रामीणों की मौजूदगी में जनाजे की नमाज के बाद उसे गांव के कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। युवक का शव गांव पहुंचते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार सोनू अपने ननिहाल बुटराडा में रहता था। वह दुबई की एक निर्माण कंपनी में राजमिस्त्री के रूप में कार्यरत था। 20 जून को वह निर्माणाधीन इमारत की दसवीं मंजिल पर काम कर रहा था। इसी दौरान कार्यस्थल पर लगा पैड (कार्य मंच) अचानक टूट गया, जिससे वह अधिक ऊंचाई से नीचे गिर पड़ा। गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे की जानकारी हादसे के बाद कंपनी की ओर से आवश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.