गुमला, मार्च 6 -- कामडारा प्रतिनिधि। खाड़ी देशों में युद्ध जैसे हालात और एयरस्ट्राइक की वजह से दुबई में फंसे झारखंड के करीब 90 सीमेंट कारोबारी आखिरकार सुरक्षित भारत लौट आए। इनमें गुमला जिले के कामडारा प्रखंड निवासी त्रिदेव सीमेंट भंडार के कारोबारी बबलू रजक भी शामिल थे। गुरुवार की शाम करीब 5:30 बजे सभी कारोबारी रांची एयरपोर्ट पहुंचे, जहां पहुंचने के बाद सभी ने राहत की सांस ली।बबलू रजक ने बताया कि 24 फरवरी को गुमला, खूंटी, रांची, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, कोलकाता समेत कई जिलों के सीमेंट कारोबारियों का एक दल बिजनेस टूर पर दुबई गया था। 25 फरवरी की सुबह सभी अबुधाबी पहुंचे और वहां से दुबई में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम 28 फरवरी तक होटल मैजेस्टिन में चला। इसके बाद 28 फरवरी की शाम को सभी को दिल्ली के लिए रवाना होना था।उन्होंने बताय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.