दुबई में सरधना के युवक की संदिग्ध हालत में मौत
मेरठ, मई 12 -- सरधना के रार्धना गांव निवासी एक युवक की दुबई के शारजाह में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक करीब छह माह पूर्व दुबई की एक कम्पनी में इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग में नौकरी करने गया था। मंगलवार सुबह युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सांत्वना देने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। फिलहाल युवक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए भारत सरकार से इस मामले की जांच कराने और उसके शव को भारत लाने की मांग की है। रार्धना गांव निवासी 26 वर्षीय विवेक सोम पुत्र प्रवीण सोम पिता की मौत के बाद परिवार के पालन पोषण के लिए दुबई के शारजाह में एक कम्पनी में नौकरी करने चला गया था। अभी उसे गए हुए छह माह ही हुए थे। ग्रामीणों के अनुसार पिछले तीन दिनों से विवेक का मोबाइल बंद आ रहा था, जिससे परिवार चिंतित था। सोमवार को छोटे भाई सन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.