बागपत, मार्च 9 -- बागपत। दुबई और खाड़ी देशों में इजरायल-अमेरिका के ईरान पर हमलों के बाद हालात तेजी से बदतर होते जा रहे हैं। आसमान से गिरती मिसाइलों और युद्ध के साये ने वहां काम कर रहे लाखों भारतीयों की नींद उड़ा रखी है। बागपत जिले के रटौल गांव का रहने वाला दानिश दुबई में नौकरी करता है। वह किसी तरह जान बचाकर ओमान पहुंचा। यहां से दानिश दिल्ली पहुंचा तो फ्लाइट से उतरते ही भावुक हो उठा और भारत माता के जयकारे लगाए। ओमान एयरपोर्ट पहुंचकर दानिश ने वीडियो कॉल के जरिए हिन्दुस्तान संवाददाता से हुई बातचीत में वहां के जो हालात बयां किए वे रोंगटे खड़े कर देने वाले थे। दानिश ने बताया कि दुबई जैसे सुरक्षित माने जाने वाले शहरों में भी अब मिसाइलें गिरने का सिलसिला शुरू हो गया है। धमाकों की गूंज से स्थानीय लोगों के साथ-साथ वहां रह रहे प्रवासी मजदूर और नौकरीपे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.