बरेली, मार्च 3 -- रिठौरा, संवाददाता। रिठौरा के जरी कारोबारी सगे भाई इस समय दुबई में अपने व्यवसाय के सिलसिले में हैं और उनके परिजन इजराइल और ईरान युद्ध की वजह से सुरक्षा को लेकर परेशान हैं। परिजनों ने दोनों भाइयों से मोबाइल फोन पर वार्ता कर हाल पूछा। दोनों वहां सुरक्षित स्थान पर हैं। परिजन वहां युद्ध के हालात के कारण सलामती की दुआएं कर रहे हैं। कस्बे के मोहल्ला जाटवपुरा निवासी मोहम्मद उमर और मोहम्मद मारूक जरी कारोबारी हैं। दोनो सगे भाई लंबे समय से दुबई में रहकर जरी का काम करते हैं और कुछ समय पहले घर आए थे। एक हफ्ता पहले ही दोनों भाई दुबई गए थे। इस बीच ईरान और इजराइल के बीच युद्ध छिड़ गया। युद्ध के दौरान दुबई पर मिसाइल हमले से परिवार की चिंता बढ़ गई है। हालांकि परिवार लगातार उनसे संपर्क बनाए हुए है। दोनों भाई एलन दुबई में रहते हैं, जहां अब ...