गिरडीह, जुलाई 15 -- बगोदर, प्रतिनिधि। बगोदर विधायक नागेन्द्र महतो ने दुबई में मृत तिरला के प्रवासी श्रमिक लालचंद महतो के पार्थिव शरीर को सम्मान के साथ स्वदेश लाने के लिए केंद्र सरकार से हस्तक्षेप की मांग की है। उन्होंने मंगलवार को को विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर को पत्र लिखकर दूतावास को तत्काल निर्देश देने का आग्रह किया है। विधायक ने पत्र में बताया कि बगोदर के ग्राम पंचायत तिरला निवासी लालचंद महतो पिता स्व. दशरथ महतो पासपोर्ट संख्या दुबई में कारपेंटर के पद पर कार्यरत थे। परिजनों के अनुसार लालचंद के परिवार से अंतिम बातचीत 28 फरवरी 2026 को हुई थी। इसके बाद कंपनी ने कोई जानकारी नहीं दी। 5 जुलाई 2026 को दुबई में कार्यरत अन्य श्रमिकों से मिले सीसीटीवी फुटेज से पुष्टि हुई कि वे अत्यंत दयनीय स्थिति में सड़क पर एक पेड़ के नीचे मृत पाए गए। वर्तमान ...