गिरडीह, जुलाई 16 -- बगोदर, प्रतिनिधि। बगोदर प्रखंड के ग्राम पंचायत तिरला निवासी प्रवासी श्रमिक स्व. लालचंद महतो के असामयिक निधन की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। दुबई में कार्यरत रहते हुए उनकी मृत्यु हो गई थी। बुधवार को गिरिडीह जिला परिषद उपाध्यक्ष सह भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष छोटेलाल यादव शोकाकुल परिवार से मिलने तिरला पहुंचे। उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की। इस दौरान यादव ने परिवार के सदस्यों को सांत्वना देते हुए कहा कि दुःख की इस घड़ी में परिवार अकेला नहीं है। उन्होंने हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। साथ ही अपनी ओर से आर्थिक सहायता प्रदान कर परिवार का हौसला बढ़ाया और भविष्य में भी आवश्यक सहयोग करने का आश्वासन दिया। यादव ने दूरभाष के माध्यम से गिरिडीह उपायुक्त से भी वार्ता की। उन्होंने पूरे मामले को ...