नई दिल्ली, सितम्बर 8 -- मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में राज्य के प्रतिनिधिमंडल ने सात सितंबर को दुबई में चार दिवसीय दौरे की शुरुआत की। दौरे का उद्देश्य प्रत्यक्ष विदेशी निवेश और औद्योगिक सहयोग को बढ़ावा देना है। प्रतिनिधिमंडल 7 से 9 सितंबर तक आयोजित एआईएम कांग्रेस 2026 में राज्य की औद्योगिक क्षमताएं और विकास दृष्टि प्रस्तुत करेगा। दुबई में भारतीय मिशन के अधिकारियों और प्रवासी भारतीय समुदाय ने प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों को राज्य के विकास में महत्वपूर्ण साझेदार बताया।ओडीओपी और जीआई उत्पादों की प्रदर्शनी मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मध्यप्रदेश के वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट और जीआई उत्पादों की प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इसमें बैतूल का बेल मेटल क्राफ्ट, चंदेरी साड़ी, महेश्वरी साड़ी, उज्जैन के बाटि...