महाराजगंज, मई 10 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। नगर पंचायत पनियरा के वार्ड नंबर एक आंबेडकर नगर निवासी 48 वर्षीय राम दिनेश यादव की दुबई में हार्ट अटैक से मौत हो गई। उसका शव घर पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों की चीख-पुकार से हर किसी की आंखें भर गई थीं। आसपास के लोग जुट गए थे और पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया गया। बताया जा रहा है कि राम दिनेश यादव दुबई की एक कंपनी में मजदूरी का काम करता था। बीते तीन मई को अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। साथ में काम कर रहे लोगों ने उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान चार मई को उसकी मौत हो गई। उसका शव उसके पैतृक आवास पर पहुंचा तो मृतक के पिता गुप्तार यादव, मां झिनका देवी, पत्नी प्रमिला देवी, पुत्र विशाल और पुत्री अंजली का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। इस दौरान मौके पर बड़ी संख्या में लोग जु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.