बरेली, अप्रैल 18 -- थाना इज्जतनगर क्षेत्र में युवती की फोटो वायरल करने की धमकी देकर रुपये मांगने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने के आरोप में एक युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इज्जतनगर क्षेत्र निवासी युवक ने पुलिस को बताया कि उसने अपनी बहन का रिश्ता परसौना निवासी अजीम बेग के साथ तय किया था, जो वर्तमान में दुबई में रहता है। आरोप है कि इसी दौरान उसकी बहन के पूर्व परिचित पदरथपुर निवासी शकील खां ने पुराने फोटो के आधार पर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। रिश्ता तय होने के बाद शकील ने वे फोटो अजीम बेग को भेज दिए, जिससे रिश्ता टूट गया। इसके बाद शकील खां फोटो वायरल करने की धमकी देकर रुपये की मांग करने लगा। विरोध करने पर आरोपी और उसके परिजन ने उनके घर पहुंचकर गाली-गलौज किया और पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो...