फरीदाबाद, मार्च 5 -- बल्लभगढ़, संवाददाता। दुबई में रह रहे भांजे के जेल जाने का डर दिखाकर साइबर ठग ने एक युवक से 60 हजार रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित ने मामले की शिकायत साइबर थाना सेक्टर-8 में दी है, जिस पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार अभिषेक कुमार हाल निवासी सेक्टर-70 मुजेड़ी,आईएमटी स्थित एक निजी कंपनी में कार्यरत हैं। 5 फरवरी को कंपनी में कार्य के दौरान उनके पास मोबाइल एक नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को परिचित बताते हुए कहा कि उनका भांजा, जो दुबई में कार्यरत है, उसका पासपोर्ट जब्त कर लिया गया है और उसे पांच वर्ष की सजा हो सकती है।आरोपी ने कहा कि यदि तुरंत 60 हजार रुपये भेज दिए जाएं तो जेल से बचाया जा सकता है। घबराहट में पीड़ित ने आरोपी द्वारा भेजे गए स्कैनर पर 60 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद आरोपी ने वकील...