कौशाम्बी, जून 11 -- दुबई में बंधक बनाकर दोआबा के एक युवक से बंधुआ मजदूरी कराई गई। विदेश भेजने वाले आरोपी ने इसकी शिकायत पर पीड़ित के भाई को धमकियां दीं। साथ ही वतन बुलाने के नाम पर 87 हजार रुपये की रंगदारी मांगी। दुबई की जेल में सड़वा देने की धमकी तक दी। मामले में अदालत के आदेश पर मुकदमा कायम कर कौशाम्बी थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। कौशाम्बी थाना क्षेत्र के अहिरन की डांड़ी मजरा उरई अशरफपुर निवासी सुमित कुमार ने बताया कि 12 दिसंबर 2025 को उसकी मुलाकात फतेहपुर जिले के धाता थाना क्षेत्र के बंबूरार गांव में रहने वाले संजीव चौधरी उर्फ संदीप से हुई। आरोप है कि संजीव ने दुबई की जबील अल सफा टेक्निकल सर्विस कंपनी में टेक्निकल कामों की नौकरी दिलाने का झांसा दिया। इसके एवज में 40 हजार रुपये भी लिए और कहा कि हर महीने 140 दिरहम मिलेंगे। 24 जनवरी ...