गिरडीह, फरवरी 11 -- बगोदर, प्रतिनिधि। दुबई में फंसे झारखंड के 14 में 11 मजदूरों की बुधवार को वतन वापसी हुई। वतन वापसी होने पर मजदूरों के चेहरे पर खुशी दिखाई दे रही थी। साथ ही परिजनों में भी उत्साह का माहौल है। वापस लौटे मजदूरों में बगोदर प्रखंड अंतर्गत तिरला के राजेश महतो, डुमरडेली के अजय कुमार, नावाडीह अंतर्गत कंजकिरो के डालेश्वर महतो, विष्णुगढ़ प्रखंड अंतर्गत खेदाडीह के जागेश्वर महतो, सिरंय के बैजनाथ महतो, पारजोरिया के दिलीप महतो, गंगाधर महतो, त्रिलोकी महतो, चुकचुको के दीपक कुमार, बरकट्ठा प्रखंड अंतर्गत गोरहर के रोहित महतो एवं सेवा महतो शामिल हैं। वापस लौटे मजदूरों ने बताया कि वे सभी अक्टूबर 2025 में दुबई गए थे। ट्रांसमिशन लेन की एक कंपनी में सभी मजदूरी करते थे। कंपनी के द्वारा समय पर मजदूरों को मजदूरी नहीं दी जा रही थी। साथ हीं समय से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.