नई दिल्ली, मार्च 3 -- दुबई में फंसे भारतीयों को लेकर एयर इंडिया का विमान मंगलवार को नई दिल्ली पहुंचा। फ्लाइट एआई916डी आज सुबह करीब 11 बजे दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड हुई। एयरक्राफ्ट वीटी-ईडीसी में कुल 149 यात्री सवार थे। अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान पर हमले और ईरान की जवाबी कार्रवाई से मिडिल ईस्ट में माहौल काफी तनावपूर्ण है। इस माहौल के बीच एयर इंडिया की यह पहली उड़ान थी, जिससे यात्रियों को भारत लाया गया। इससे पहले सुबह एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस के 143 कॉकपिट और केबिन क्रू सदस्यों को सुरक्षित दिल्ली लाया गया। यह लोग दुबई में फंसे हुए थे।एयर इंडिया ने क्या कहाएयर इंडिया ने अपने बयान में कहाकि मौजूदा हालात में उनकी टीम लगातार काम कर रही है। इस दौरान बेहतर समन्यव के साथ चीजों को बेहतर बनाने पर ध्यान दिया जा रहा है। इसके अलावा एयर इंडिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.