गोरखपुर, अक्टूबर 8 -- जैतपुर, हिन्दुस्तान संवाद। साहब, मैं बीमार हूं, किसी तरह परिवार पालता हूं। मेरा जवान बेटा एजेंट के झांसे में आकर दुबई चला गया, अब वहां दर-दर भटक रहा है। आंखों में आंसू और बेटे की वतन वापसी की आस लिए यह गुहार गीडा थाना क्षेत्र के ग्राम खानीपुर निवासी 60 वर्षीय रामवृक्ष पाल ने गोरखपुर के सांसद रवि किशन शुक्ला से लगाई। आज एक साल बीत गए, सांसद की चिट्ठी से लेकर विदेश मंत्रालय तक से आश्वासन मिला, लेकिन बेबस पिता का मजबूर बेटा अब तक घर नहीं लौट पाया।

बेटा दुबई में फंसा हुआ रामवृक्ष के अनुसार, उनका 27 वर्षीय पुत्र संदीप पाल 24 जून 2025 को सिंघड़िया, थाना एम्स निवासी एजेंट रामनिवास यादव के माध्यम से दुबई की वाइस इम्तियाज प्रा. लि. कंपनी में रोजगार के लिए गया। पिता का आरोप है कि कुछ महीने काम कराने के बाद कंपनी ने उसे निकाल ...