गिरडीह, सितम्बर 7 -- बगोदर, प्रतिनिधि। बगोदर प्रखंड के अटका निवासी रामेश्वर दास रोजगार की तलाश में दुबई गए थे। वीजा अवधि समाप्त होने के बाद उनके जेल में होने की जानकारी सामने आई है। लंबे समय से परिजनों से उनका संपर्क नहीं हो पा रहा है, जिससे परिवार काफी चिंतित है। मामले को लेकर बगोदर विधायक सह सचेतक नागेन्द्र महतो ने रविवार को परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। विधायक ने रामेश्वर दास की सकुशल वतन वापसी के लिए विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर और केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी को पत्र भेजकर त्वरित हस्तक्षेप और आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। विधायक ने कहा कि रामेश्वर दास की सकुशल घर वापसी के लिए हर स्तर पर प्रयास जारी रहेगा और परिवार को किसी भी परिस्थिति में अकेला नहीं छोड़ा जाएगा। इस दौर...