भागलपुर, अगस्त 20 -- पूर्णिया। रोजगार के नाम पर पूर्णिया और किशनगंज के सात युवक दुबई में फंस गए हैं। एजेंट के माध्यम से रोजगार के लिए सभी दुबई गए थे। वहां रोजगार तो नहीं मिला। अलबत्ता पासपोर्ट भी रख लिया गया। पूर्णिया के रौटा थाना क्षेत्र के तीन और किशनगंज के कोचाधामन के चार युवकों को बंधक बना लिया गया है। कोचाधामन के पूर्व विधायक को वीडियो कॉल पर इन युवाओं ने आपबीती सुनाई है। बताया जाता है कि पर्यटन वीजा पर रोजगार के लिए एजेंट इन्हें ले गया था। पूर्व विधायक मास्टर मुजाहिद ने वीडियो जारी कर बताया कि इन्हें छुड़ाने के लिए प्रयास किये जा रहे हैं यह भी पढ़ें- बिहार: दुबई में बंधक बने पूर्णिया और किशनगंज के सात युवक, पासपोर्ट भी रख लिया; नौकरी के लिए गए थे

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...