लोहरदगा, मार्च 6 -- लोहरदगा, संवाददाता।लोहरदगा जिले की डा कंचन बाड़ा एवं उनके पति अतुल उरांव युद्ध के हालात के बीच दुबई में फंस गए हैं। दोनों अपने विवाह के बाद छुट्टी मनाने दुबई गए थे। ईरान और इजरायल,अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के कारण फ्लाइट कैंसिल कर दिया गया है। लोहरदगा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सह लोहरदगा इंटक अध्यक्ष आलोक कुमार साहू देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से मांग की है कि दुबई में फंसे दंपत्ति को सकुशल भारत लाने की पहल करें। दोनों नवदम्पत्ति 27 फरवरी को दुबई घूमने गए थे। चार मार्च को भारत लौटने का कार्यक्रम था। युद्ध होने के कारण कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को रद्द कर दिया गया है जिसके कारण ये लोग फंसे हुए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...