जामताड़ा, मार्च 6 -- दुबई में फंसे जामताड़ा के व्यवसायी प्रकाश नारनोलिया सकुशल लौटे जामताड़ा, प्रतिनिधि।मध्य-पूर्व में बढ़े तनाव के कारण दुबई में फंसे जामताड़ा के व्यवसायी प्रकाश नारनोलिया शुक्रवार को सकुशल अपने घर लौट आए। उनके वापस लौटने से परिवार में खुशी का माहौल है। वहीं जामताड़ा पहुंचने पर चैंबर्स ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष संजय अग्रवाल समेत परिजनों और शुभचिंतकों ने उनका स्वागत किया। मौके पर प्रकाश नारनोलिया ने बताया कि वे 24 फरवरी को टूरिस्ट वीजा पर सैर-सपाटे के लिए दुबई गए थे। उनके साथ बोकारो के प्रवीण कुमार सर्राफ और गिरिडीह के रवि प्रकाश भी थे। तीनों की वापसी 28 फरवरी को तय थी। लेकिन अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर असर पड़ने के कारण वे वहां फंस गए थे। उन्होंने बताया कि उनकी फ्लाइट उड़ान भरने के करीब तीन घंटे बाद भारतीय एयरस्पेस में लैंडिंग की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.