किशनगंज, अगस्त 24 -- शैलेश ओझा की रिपोर्ट ​किशनगंज, संवाददाता। रोजगार की तलाश में दुबई गए और वहां की विषम परिस्थितियों में फंस गए किशनगंज के कोचाधामन प्रखंड के चार युवकों सहित सीमांचल के सातों युवक सकुशल भारत लौट आए हैं। रविवार को सभी युवक दुबई से नई दिल्ली हवाई अड्डे पहुंचे, जहां से शाम में बागडोगरा एयरपोर्ट पहुंचे। बागडोगरा से देर रात्रि तक अपने पूर्णिया के मीरगंज और कोचाधामन के पूरनदाहा पंचायत के मिर्चान टोला गांव पहुंचेंगे। युवकों के सुरक्षित भारत लौटने की खबर मिलते ही उनके परिजनों और स्थानीय निवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई है। ​वतन लौटने वाले युवकों में चार युवक किशनगंज जिले के कोचाधामन विधानसभा क्षेत्र के मिर्चान टोला निवासी रब्बान आलम, अबु अजहर, सलमान और नासिर हैं। पूर्णिया जिले के अमौर विधानसभा क्षेत्र के मीरगंज निवासी दानिश, ना...