किशनगंज, अगस्त 21 -- किशनगंज। वरीय संवाददाता विदेश में अच्छी नौकरी दिलाने के नाम पर दुबई भेजे गये किशनगंज जिले के कोचाधामन प्रखंड की पुरनदाहा पंचायत के मिर्चानबस्ती के चार युवक दुबई में बुरी तरह फंस गये हैं। गुरुवार को दुबई में फंसे युवक सलमान के पिता शाह आलम ने बताया कि एजेंट से तय बात के अनुसार सलमान सहित सभी युवाओं को काम नहीं दिया गया। युवकों का वीजा और पासपोर्ट एजेंट के लड़कों ने रख लिया है। सभी युवक एक जगह कमरा लेकर किसी तरह रहने को मजबूर हैं। वे जो रुपये लेकर गये थे, वह भी खत्म हो गया है। सभी युवक वहां काफी डरे सहमे हैं। युवकों ने भारत सरकार से मदद की गुहार लगायी है。 यह भी पढ़ें- किशनगंज : दुबई में फंसे किशनगंज-पूर्णिया जिले के 7 युवकयुवकों की समस्याएँ शाह आलम ने बताया कि युवकों जो काम दिया गया, उसमें दिन भर कड़ी धूप में खड़ा होकर काम...