दुबई में फंसे, वतन वापसी की गुहार लगा रहे युवक
कौशाम्बी, जून 4 -- सिराथू क्षेत्र के सात युवक दुबई जाकर फंस गए हैं। इनको टूरिस्ट वीजा पर शातिरों ने भेजकर इनकी परेशानी बढ़ा दी है। सात माह से वहां जिल्लत की जिंदगी रहे युवकों ने वीडियो वायरल कर सरकार से उनको सकुशल वापस बुलाने की मांग शुरू कर दी है। साथ ही अफजलपुर सातों व बसवारी के दो युवकों पर कार्रवाई कराने की मांग भी की है। सिराथू क्षेत्र के सात युवक सात माह पहले दुबई गए थे। दुबई भेजने के लिए अफजलपुर सातों व बसवारी के दो युवकों ने दुबई गए युवकों ने 85-85 हजार रुपये की वसूली की थी। इसके बाद इनको टूरिस्ट वीजा पर दुबई भेज दिया। युवकों को बताया गया था कि टिश्यू पेपर व शैम्पू की पैकिंग का काम करना है। युवक वहां गए तो उनसे मजदूरी कराई गई। इससे युवक नाराज हो गए। काम बंद करा दिया गया। युवकों ने दोबारा झांसा दिया कि उनको एक कंपनी का जल्द ही वीजा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.