बागपत, मार्च 2 -- छपरौली। सिनौली गांव निवासी नरेश शर्मा का बेटा योगेश शर्मा उर्फ कुक्कू दुबई के आबूधाबी शहर में 10 वर्षों से प्लास्टिक प्लांट में सुपरवाइजर के पद पर तैनात है। योगेश शर्मा के चाचा देवेंद्र शर्मा भी पिछले 20 वर्षों से सऊदी अरब में रहकर ड्राइवर की नौकरी कर रहे है। नरेश शर्मा ने बताया कि टीवी पर जैसे ही दुबई शहर में हुए हमले की न्यूज़ प्रसारित होती दिखी, तो पूरा परिवार सन्न रह गया। जिसके बाद उन्होंने भतीजे योगेश को फोन लगाया और उनसे कुशलक्षेम जाना। योगेश ने बताया कि यहां सब ठीक-ठाक है। तनाव तो है, लेकिन घबराने वाली बात नहीं है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.