नई दिल्ली, मार्च 2 -- अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच इस वक्त जो संघर्ष का माहौल चल रहा है उससे पूरी दुनिया में डर फैला हुआ है। हर तरफ इस हवाई हमले को लेकर लोग घबराए हुए हैं। मध्य पूर्व में हुए हवाई हमलों के चलते कई देशों ने अपना एयरस्पेस बंद कर दिया है। लाखों पैसेंजर दूसरे देशों में फंसे हुए हैं। बता दें कि दुबई एयरपोर्ट पर आम लोगों के साथ-साथ कई बॉलीवुड सेलेब्स भी फंस गए हैं। ऐसे में अब सिंगर और एक्टर एम्मी विर्क का एक पोस्ट सामने आया है, जो काफी चर्चा का विषय बन गया है।एम्मी विर्क का टूटा दिल खबर है कि एमी अपने परिवार के साथ पंजाब में रहते हैं, लेकिन उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा कि उनकी पत्नी और बेटी UAE में हैं। उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी और 6 साल की बेटी मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव के कारण यूएई में फंस गए हैं। एम्मी ने लिखा, 'UAE के ...