बस्ती, मार्च 10 -- बस्ती। हिन्दुस्तान संवाद गौर थाना क्षेत्र स्थित बेतौहा निवासी एक व्यक्ति से साइबर जालसाजों ने 2.20 लाख रुपये हड़प लिए। जालसाजों ने बताया कि उसका दोस्त दुबई में फंस गया है। उसका पासपोर्ट और बीजा जब्त हो जाएगा। दोस्त को बचाने के लिए उसने जालसाज के भेजे क्यूआर कोड पर रुपये ट्रांसफर कर दिए। पुलिस ने इस मामले में जालसाज के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।गौर थाना क्षेत्र स्थित बेतौहा निवासी रामसागर ने थाने में तहरीर दी है। उन्होंने कहा कि उनका एक दोस्त दुबई में रहता है। दोनों फेसबुक फ्रेंड भी हैं। साइबर जालसाज ने उनके दोस्त की फर्जी फेसबुक आईडी बना ली। इसके बाद उन्हें फेसबुक मैसेंजर के माध्यम से एक मैसेज भेजा। लिखा कि उनका दोस्त दुबई में पकड़ लिया गया है। उसका वीजा और पासपोर्ट जब्त करने की धमकी दी जा रही है। इसके एवज में दो लाख बी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.