दुबई में छिपा शारिक साठा अब इंटरपोल के रडार पर
संभल, अगस्त 22 -- 24 नवंबर 2024 को जामा मस्जिद बनाम हरिहर मंदिर सर्वें के दौरान हुई हिंसा के मामले में पुलिस के लिए लंबे समय से चुनौती बने अंतरराष्ट्रीय गैंगस्टर शारिक साठा पर अब शिकंजा कसता नजर आ रहा है। दुबई में छिपे शारिक के खिलाफ इंटरपोल ने रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया है। उत्तर प्रदेश पुलिस की ओर से तैयार किए गए डोजियर के आधार पर सीबीआई ने इंटरपोल से संपर्क किया था। नोटिस जारी होने के बाद अब विदेश में उसकी तलाश और गिरफ्तारी की कार्रवाई को आगे बढ़ाने का रास्ता साफ हुआ है। पुलिस के मुताबिक शारिक साठा इस समय दुबई में रह रहा है। उसे न्यायालय पहले ही भगोड़ा घोषित कर चुका है। पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि रेड कॉर्नर नोटिस जारी होने के बाद संबंधित देश की एजेंसियों के सहयोग से शारिक को गिरफ्तार कर भारत लाने की प्रक्रिया तेज की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.