दुबई में कमाने गए युवक की हार्ट अटैक से मौत
गोरखपुर, सितम्बर 28 -- पीपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारने और बच्चों के बेहतर भविष्य का सपना लेकर एक वर्ष पहले दुबई गए 34 वर्षीय धर्मेंद्र शर्मा की सोमवार देर शाम हार्ट अटैक से मौत हो गई। दुबई से वाट्सऐप कॉल के जरिए मौत की सूचना मिलते ही पीपीगंज नगर पंचायत के वार्ड नंबर चार स्थित तिघरा गांव में कोहराम मच गया। धर्मेंद्र वहां कारपेंटर का काम करता था। परिजनों के अनुसार, परिवार को उसकी मेहनत से आर्थिक स्थिति सुधरने की उम्मीद थी। धर्मेंद्र के पीछे पत्नी, दो बेटियां और एक बेटा हैं। पति की मौत के बाद पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। पिता छेदी लाल शर्मा भी बेटे की मौत से बेसुध हैं। परिजनों ने शव गांव लाने के लिए प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से मदद की गुहार लगाई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.