नई दिल्ली, नवम्बर 14 -- दुबई घूमने आए केरल के एक किशोर की ऊंची इमारत की छत से गिरने के कारण मौत हो गई। मामला सात नवंबर का है, जिसकी जानकारी अब सामने आई है। स्थानीय मीडिया के अनुसार, केरल के कोझिकोड जिले का 19 वर्षीय मोहम्मद मिशाल अपने रिश्ते के भाइयों से मिलने दुबई आया था और लगभग 15 दिन से दुबई में था। मिशाल सात नवंबर को विमानों की तस्वीरें लेने के लिए एक बहुमंजिला इमारत की छत पर गया था, तभी यह घटना हुई। दुर्घटना के तुरंत बाद मिशाल को राशिद अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। मिली जानकारी के अनुसार, मिशाल अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसके परिवार में उसके माता-पिता और दो बहनें हैं। उसे फोटोग्राफी का शौकीन था और कोझिकोड के एक कॉलेज से सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा कर रहा था। पारिवारिक मित्र हनीफा ने कहा, यह एक दुखद क्षति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.