गोरखपुर, मार्च 15 -- बड़हलगंज, हिन्दुस्तान संवाद। झंगहा थाना क्षेत्र के गहिरा लाला टोला निवासी राजकुमार निषाद की तहरीर पर पुलिस ने सुधीर निषाद, मोनू निषाद व गुड्डू निषाद के केस दर्ज कर लिया। पीड़ित राजकुमार निषाद ने कहा कि बड़हलगंज थाना क्षेत्र के कोइलीखाल निवासी सुधीर निषाद हमारे घर आते जाते है। इस दौरान कहे कि मैं, मेरे पापा व पापा का मित्र मोनू यादव जो चंदौली, बेलीपार का निवासी है, विदेश भेजने का काम करते हैं तुम्हें भी दुबई भेज देंगे। 8 अगस्त 2025 को एक कंपनी का लेटर देकर गूगल पे से 65 हजार रुपये लिया। इसके बाद 29 सितंबर को दूसरे कंपनी का वीजा भेजकर 63 हजार रुपये ऑनलाइन ले लिया। 18 अक्तूबर को दिल्ली से शरजाह का टिकट दिया। दिल्ली एयरपोर्ट पर पता चला कि टिकट फर्जी है। फोन से बात करने पर दूसरा टिकट भेजा। आरोपियों ने जालसाजी कर ली।
हिंदी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.