फरीदाबाद, मई 16 -- फरीदाबाद, केशव भारद्वाज। धौज थाना पुलिस ने पॉक्सो अधिनियम के मामले में अदालत द्वारा भगौड़ा घोषित आरोपी मादलपुर गांव निवासी मोहम्मद जकरिया को दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल हवाई अड्डे से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी दुबई भागने की फिराक में था। आरोपी के खिलाफ महिला थाना एनआईटी में पॉक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज है। आरोपी इस मामले में अदालत में पेश नहीं हो रहा था। इस मामले में अदालत ने आरोपी को अक्टूबर 2024 में भगोड़ा घोषित कर दिया था। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए थाना धौज पुलिस लगातार प्रयास कर रही थी। पुलिसने आरोपी के खिलाफ लुकआउट नोटिस भी जारी करवाया गया था।धौज थाना पुलिस को15 मई को सूचना मिलीथी कि आरोपी दुबई भागने की फिराक में है।इस पर पुलिस ने दिल्ली हवाई अड्डे पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को अदालत...