सोनभद्र, दिसम्बर 15 -- सोनभद्र। थाईलैंड के बैंकॉक में आयोजित मिस्टर एंड मिस यूनिवर्स बॉडी बिल्डर प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल प्राप्त करने वाले सोनभद्र के रमाशंकर पांडेय का चयन 7-9 नौ फरवरी को दुबई में आयोजित प्रतियोगिता में हुआ है। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने रमाशंकर पांडेय को सम्मानित किया है तथा दुबई में चयन होने पर उन्हें बधाई दी है। उन्होंने कहा कि रमाशंकर पांडेय ने उत्तर प्रदेश ही नहीं हिंदुस्तान का गौरव बढ़ाया है। हमारी सरकार खेल के प्रति युवाओं को प्रोत्साहित कर रही है और आगे भी करती रहेगी। रामाशंकर पांडेय के बड़े भाई जयशंकर पांडेय ने बताया कि रमाशंकर अपने गुरु प्रदीप कुमार के मार्गदर्शन में प्रतिदिन 4 से 6 घंटे कड़ी मेहनत कर रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.