उरई, मार्च 2 -- कदौरा। परिजनों के साथ पांच दिन के लिए घूमने दुबई गए कदौरा के सुनील गुप्ता अब वापस वतन लौटने के लिए भगवान से दुआ कर रहे हैं। क्योंकि युद्ध होने से दुबई सरकार ने सभी फ्लाइट की उड़ानों को रद्द कर दिया है। पहली बार सुनील होली परिजनों के साथ नहीं मना पायंगे, जो 25 फरवरी को दुबई घूमने गए थे और 1 मार्च को वापस भारत आने का टिकट था। ईरान पर इजराइल व अमेरिका ने हमला किया है और हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला की मौत हो गई है। जिस पर ईरान ने भी जवाबी कार्यवाही कर अमेरिका व इजराइल के सैन्य ठिकानों पर भारी बम बारी की है। वहीं जालौन के कदौरा नगर के पुराना बाजार निवासी सुनील गुप्ता पत्नी कंचन व बच्चों संस्कृति और दार्गी के साथ 25 फरवरी को दुबई गए थे और 1 मार्च को वापस भारत आने का टिकट था, लेकिन अचानक युद्ध छिड़ने से वहीं फंस गए। आपक...