दुबई के युवक की आईडी हैक कर ठगे तीन लाख
कौशाम्बी, जुलाई 14 -- दुबई में काम कर रहे युवक को मोबाइल खराब होना, उसके परिवार के लिए जी का जंजाल बन गया। शातिरों ने फेसबुक आईडी हैक कर युवक के चाचा से संपर्क किया और झांसा देकर दो लाख 80 हजार रुपये ऐंठ लिए। यह रकम अलग-अलग खातों में ली गई। पइंसा पुलिस ने केस दर्ज कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। पइंसा थाना क्षेत्र के तुलसीपुर निवासी संतोष कुमार पुत्र शिवलाल ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि उसका भतीजा दिनेश कुमार दुबई में काम करता है। 12 फरवरी को उसके भतीजे का मोबाइल खराब हो गया था। उसने मोबाइल को बनने के लिए दिया था। इसी बीच उसकी फेसबुक आईडी शातिरों ने हैक कर ली। इसके बाद शातिरों ने उससे संपर्क किया। बताया कि उसके भतीजे का वीजा खत्म हो चुका है। वह बहुत बुरी तरह से फंस गया है। जल्द ही जेल जा सकता है। शातिरों ने कहा कि यदि भतीजे को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.