दुबई के ठगों को खाते मुहैया कराने वाले तीन गिरफ्तार, 23 बैंककर्मी गैंग के मददगार
कानपुर, अगस्त 29 -- - दुबई में बैठे साइबर ठगों के लिए खुलवाते थे खाते, दिलशाद मिर्जा से भी हैं संबंध कानपुर, प्रमुख संवाददाता। दुबई में बैठे साइबर ठगों के लिए खाते खुलवाने, यूपीआई के जरिये ठगी की रकम ट्रांसफर करने वाले तीन शातिरों को पुलिस ने दादानगर ढाल मलिन बस्ती फजलगंज से गिरफ्तार कर लिया। इसमें गैंग का सरगना भी है, जो मूलरूप से फतेहपुर का रहने वाला है। इनके द्वारा खुलवाए गए खातों में फिलहाल साइबर ठगी के 23 करोड़ रुपये आने के साक्ष्य मिले हैं। पुलिस को आशंका है कि सभी खातों की जांच के बाद यह रकम 100 करोड़ तक पहुंच सकती है। कानपुर के 23 बैंक अधिकारियों व कर्मचारियों संलिप्तता खाते खुलवाने व रुपये ट्रांसफर करवाने में सामने आई है। इन पर भी जल्द ही शिकंजा कस सकता है। पकड़े गए आरोपियों का संबंध दुबई में बैठे दिलशाद मिर्जा से भी मिला है।
गै...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.