पूर्णिया, मार्च 12 -- केनगर, एक संवाददाता।केनगर प्रखंड के जगनी पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या-12 स्थित सौराहा गांव निवासी मिथुन पासवान पिछले नौ महीनों से दुबई की जेल में बंद है। युवक को स्वदेश वापस लाने के लिए उसके परिजन लगातार प्रयास कर रहे हैं लेकिन अब तक उनकी गुहार विदेश मंत्रालय तक नहीं पहुंच पाई है। मिथुन पासवान के पिता कुमोद पासवान ने बताया कि उनके 26 वर्षीय पुत्र मिथुन दुबई में राजमिस्त्री का काम करने गया था, लेकिन वीजा को लेकर अरबरसा जेल में बंद है। करीब 16 दिन पहले मिथुन ने फोन कर अपने जेल में बंद होने की जानकारी दी थी। उन्होंने बताया कि बेटे को काम के लिए ढाई वर्ष का वीजा और पासपोर्ट बनवाकर दुबई भेजा गया था। वहां वह करीब 1100 दिरहम प्रतिमाह वेतन पर काम कर रहा था, जो भारतीय मुद्रा में लगभग 30 हजार रुपये के बराबर है। बेटे को विदेश भे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.