देहरादून, मई 8 -- एसटीएफ और दून पुलिस ने बसंत विहार क्षेत्र में चल रहे अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का खुलासा किया गया है। गुरुवार रात आईपीएल के आरसीबी और लखनऊ के बीच चल रहे मैच पर सट्टा लगवाया जा रहा था। मौके से छत्तीगढ़ के पांच आरोपी गिरफ्तार हुए हैं। सट्टा गिरोह के तार दुबई से संचालित महादेव ऐप और रेडीबुक से जुड़े हैं। एसटीएफ की सूचना पर निरीक्षक अबुल कलाम और बसंत विहार थाना पुलिस ने मिलकर कार्रवाई की। ऋषि विहार कॉलोनी के गोकुलधाम स्थित बिल्डिंग तीसरे तल पर फ्लैट में छापा मारा गया। वहां पांच युवक आईपीएल पर सट्टा खिलवाते पकड़े गए। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्हें इस काम के लिए 30,000 रुपये प्रति माह वेतन, रहने के लिए मुफ्त फ्लैट, खाना और सट्टे की कमाई पर कमीशन दिया जाता है। एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह और एसएसपी दून प्रमेंद्र डोबाल ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.