प्रयागराज, मार्च 21 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव और ईरान-इजरायल युद्ध की तपिश अब प्रयागराज के कारोबारियों को झुलसाने लगी है। दुबई और बहरीन को भेजा गया फूड प्रोडक्ट का माल मुंबई पोर्ट पर फंस गया है, जिससे स्थानीय उद्योग पर संकट गहरा गया है।प्रयागराज के उद्यमी राजू टंडन को दुबई और बहरीन में अचार निर्यात का बड़ा ऑर्डर मिला था। इसके तहत उन्होंने दो कंटेनर माल तैयार कर मुंबई पोर्ट तक भेज दिया, लेकिन इसी बीच युद्ध की स्थिति बनने से निर्यात में रुकावट आ गई। माल समय पर खाड़ी देशों तक नहीं पहुंच पाने के कारण अब उसके खराब होने का खतरा मंडरा रहा है। फूड आइटम होने के कारण इसकी खराब होने की समय सीमा कम है, जिससे कारोबारी को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। उद्यमी राजू टंडन ने बताया कि हमें करीब छह महीने का ऑर्डर मिला ...