गोड्डा, मई 31 -- महागामा। महागामा में एक किशोरी के द्वारा दुप्पटे से लटकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली गई।बताया जाता है कि उस वक्त घर पर कोई भी सदस्य नहीं था।घटना की सूचना मोहल्ले में आग की तरह फ़ैल गई।वही इसकी सूचना थाना प्रभारी को दी गई।सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई।

घटना का विवरण घटना के सम्बन्ध में बताया जाता है कि मृतिका के पिता दूसरे राज्य में रहकर राजमिस्त्री का कार्य करते है। साथ ही मेहनत मजदूरी कर अपने घर का पालन पोषण करते है।वही घर पर मृतिका की मां के अलावे उसकी बड़ी बहन व दो छोटे भाई भी रहते थे।बताया जाता है कि मृतिका की मां एवं बड़ी बहन दूसरे के घर में कार्य करते हैं।

परिवार की स्थिति घटना के सम्बन्ध में बताया जाता है कि उस समय घर पर कोई नहीं था।उसकी मां एवं बड़ी बहन कार्य करने गये थे।उसी क्रम...