देहरादून, अप्रैल 26 -- देहरादून। दुपहिया सवार युवती बाइक की टक्कर से घायल हो गई। जगजीत सिंह आनंद निवासी रेसकोर्स ने शनिवार को नेहरू कॉलोनी थाने में केस दर्ज कराया। बताया कि उनकी बेटी तवलीन कौर शनिवार को रेसकोर्स गुरुद्वारे से स्कूटर से घर आ रही थी। तभी बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मारी। इसमें तवलीन के दाएं हाथ में तीन फ्रेक्चर हुए और अन्य चोटें भी आई और स्कूटर भी टूट गया। एसओ मनौज नौटियाल ने बताया कि एक्सिडेंट की धाराओं में केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.