नोएडा, मार्च 11 -- रबूपुरा। सड़क पर चलते समय सुरक्षा के प्रति जागरुकता बढ़ाने के उद्देश्य से बुधवार को यमुना एक्सप्रेसवे के मिर्जापुर कट पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान भारतीय किसान यूनियन (यूनिक) के प्रदेश अध्यक्ष श्रीपाल सिंह ने ट्रैफिक पुलिस के सहयोग से दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट वितरित किए। महिला पुलिसकर्मियों और महिला वाहन चालकों को सम्मानित कर सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...