प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 30 -- सांगीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। परिवार वालों के घर से बाहर जाने के बाद युवती ने दुपट्टे से फांसी लगाकर जान दे दी। घटना सोमवार शाम की है। सांगीपुर थाना क्षेत्र के देउम पश्चिम गांव निवासी हरिलाल रजक के परिवार के लोग शाम को घर से बाहर गए थे। उसकी 23 वर्षीय बेटी आरती रजक ने घर के अंदर कमरे में पंखे के हुक में दुपट्टा से गले में फंदा लगा लिया। मां छोटका देवी ने दरवाजा खोला तो वह उसे फंदे से लटकी देख चिल्लाने लगी। आवाज सुनकर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से नीचे उतरवाया लेकिन उसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। आराती तीन भाई और दो बहन में सबसे छोटी थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.