हल्द्वानी, फरवरी 28 -- हल्द्वानी, कार्यालय संवाददाता। हल्द्वानी में एक बुजुर्ग ने संदिग्ध परिस्थितियों में दुपट्टे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। घटना के कारणों का पता नहीं लग सका है। मेडिकल चौकी प्रभारी रविंद्र राणा ने बताया कि कुसुमखेड़ा निवासी 67 वर्षीय तुला गिरी गोस्वामी ने शनिवार सुबह कमरा बंद करके पंखे से दुपट्टे का फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। घटना के दौरान परिजन दूसरे कमरों में थे। काफी देर तक बुजुर्ग बाहर नहीं निकले तो अनहोनी की आशंका हुई। घरवालों ने पुलिस को जानकारी दी। जिसके बाद दरवाजा तोड़कर फंदे से बुजुर्ग को नीचे उतारा और डॉ.सुशीला तिवारी अस्पताल ले गए। यहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। मृतक के तीन बेटे हैं। दो बेटे देहरादून और दिल्ली में जॉब करते हैं। जबकि एक बे...