गिरडीह, जून 28 -- बिरनी, प्रतिनिधि। प्रखंड के बलिया पंचायत अंतर्गत पहरियाडीह टोला गढ़ावा गांव में शनिवार को एक विवाहित महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर दुपट्टे के फंदे से लटके हुए मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान अमीर अंसारी की लगभग 30 वर्षीय पत्नी गुड़िया खातून के रूप में हुई है। मृतका के नाक से खून बहने की बात सामने आने के बाद मामला और भी संदिग्ध हो गया है। फिलहाल मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। घटना से आक्रोशित मायकेवालों ने ससुराल में तोड़फोड़ की और जमकर हंगामा मचाया। मृतका के मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर हत्या कर शव को फंदे से लटकाने का गंभीर आरोप लगाया है। मृतका की मां नुमा बीबी ने आरोप लगाया कि गांव वालों से उन्हें फोन पर सूचना मिली कि उनकी बेटी ने फां...