दुपट्टे के सहारे छत से कूदी युवती नकदी-जेवर लेकर प्रेमी संग फरार
अमरोहा, मई 27 -- रजबपुर, संवाददाता। प्रेम प्रसंग की भनक लगने पर परिजनों ने तमाम तरह की रोक लगाई तो युवती ने घर से भागने का फैसला कर लिया। दरवाजे पर ताला लगा होने पर वह रात के अंधेरे में दुपट्टे के सहारे छत से कूदने के बाद प्रेमी संग फरार हो गई। इतना ही नहीं घर में रखे जेवर और नकदी भी साथ ले गई। मामले में पिता ने प्रेमी व उसके भाई के खिलाफ बेटी को बहलाकर ले जाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस युवती की तलाश में जुटी है।मामला क्षेत्र के ही एक गांव का है। यहां रहने वाले एक किसान की 21 वर्षीय बेटी बीती 24 मई की रात घर से चली गई। यह भी पढ़ें- जेवर लेकर प्रेमी के साथ चली गई किशोरी उसका क्षेत्र के ही एक गांव के रहने वाले एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसकी जानकारी होने पर परिजनों ने उसके घर से निकलने के साथ ही रिश्तेदारी में जाने पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.