भदोही, जुलाई 19 -- भदोही, संवाददाता।शहर कोतवाली के मूंसीलाटपुर गांव में शनिवार की सुबह कमरे में विवाहिता का शव अबूझ हाल में मिला। ससुराल वालों ने फांसी लगाने की बात कही। जबकि मृतका के भाई ने दहेज की मांग को लेकर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। उधर, मौत को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। उक्त गांव निवासी सुरेंद्र गौतम की 28 वर्षीय पत्नी कंचन गौतम शनिवार की सुबह सोकर उठी और भोजन आदि बनाने का काम किया। इस बीच, करीब 10 बजे उन्हें उनके कमरे में जाकर स्वजनों ने देखा तो कंचन दुपट्टे के सहारे छत पंखे में फंदे से लटक रही थीं। आनन-फानन में यूपी-112 को सूचना देने के साथ ही विवाहिता को नीचे उतार कर इलाज को अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने हाथ खड़े कर दिए। उसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस...