सीवान, अप्रैल 1 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर से सटे बिन्दुसार में जेएनयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष चंद्रशेखर व श्याम नारायण यादव की शहादत दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन मंगलवार को किया गया। गोपालगंज मोड़ स्थित आंबेडकर स्मृति पार्क में डॉ. भीमराव आंबेडकर व चंद्रशेखर की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण के बाद खुले सत्र की शुरुआत हुई। खुले सत्र में वक्ताओं ने वर्तमान राष्ट्रीय व बिहार की राजनीतिक-आर्थिक परिस्थितियों पर विचार रखे। जेएनयू छात्रसंघ की अध्यक्ष अदिति मिश्रा ने कहा कि आज पूरी दुनिया युद्ध, अस्थिरता व आर्थिक संकट के दौर से गुजर रही है। ऐसे समय में शांति, भाईचारे व लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करना पहले से कही अधिक जरूरी है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार की नीतियां अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अमेरिका व इजरायल के सामने झुकने की प्रवृत्ति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.