नई दिल्ली, नवम्बर 10 -- Gold Price in India: साल 2026 में सोने की कीमतों में आई तेज गिरावट ने निवेशकों को चौंका दिया है। लेकिन, दुनियाभर के बाजारों में सोने की कीमतों में जितनी बड़ी गिरावट हुई, भारतीय निवेशकों को उतना नुकसान नहीं उठाना पड़ा। एक्सिस म्यूचुअल फंड की नवंबर 2026 की रिपोर्ट के अनुसार, 30 जनवरी से 30 अक्टूबर 2026 के बीच अंतरराष्ट्रीय बाजार में डॉलर के हिसाब से सोना 21.4% गिरा, जबकि भारत में रुपये के हिसाब से इसकी कीमत में करीब 14.9% की गिरावट आई, यानी दोनों बाजारों के रिटर्न में करीब 6.5 प्रतिशत अंक का अंतर रहा। इसके पीछे सिर्फ सोने की कीमत नहीं, बल्कि भारतीय रुपये की कमजोरी और इंपोर्ट ड्यूटी (Import Duty) जैसे घरेलू कारणों ने भी अहम भूमिका निभाई। यह भी पढ़ें- हर शेयर पर 1900% का डिविडेंड, कल तक खरीद लिया शेयर तो मिलेगा बंपर फा...