दुनिया में 2030 तक दोगुने होंगे सोलर पैनल वाले घर, पांच देशों की सहमित
नई दिल्ली, नवम्बर 10 -- दुनिया में सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए पांच देशों ने बड़ी पहल की है। तुर्किये में चल रहे संयुक्त राष्ट्र के जलवायु सम्मेलन कॉप-31 में इन देशों ने 2030 तक छतों पर सोलर पैनल लगाने वाले घरों की संख्या दोगुनी कर 30 करोड़ करने की योजना का समर्थन किया। इसका मकसद कोयला, तेल और गैस जैसे ईंधनों पर निर्भरता कम करना और लोगों को सस्ती बिजली उपलब्ध कराना है। इस साल के कॉप-31 के दूसरे दिन मंगलवार को ग्लोबल रूफटॉप सोलर डिक्लेरेशन यानी छतों पर सौर ऊर्जा लगाने से जुड़ी वैश्विक घोषणा शुरू की गई। इसका लक्ष्य दुनिया में सोलर पैनल वाले घरों की संख्या मौजूदा करीब 15 करोड़ से बढ़ाकर 2030 तक कम से कम 30 करोड़ करना है। यह भी पढ़ें- भारत की दो टूक, जलवायु परिवर्तन से निपटने में कोई देश पीछे न छूटेछतों पर सौर पैनल लगाने का वैश्विक लक्ष्य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.